NEWS: भाजपा जिला नीमच की बड़ी बैठक संपन्न,पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा महाअभियान, बूथ स्तर पर होंगे कई कार्यक्रम,पढ़े खबर

भाजपा जिला नीमच की बड़ी बैठक संपन्न,पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा महाअभियान, बूथ स्तर पर होंगे कई कार्यक्रम

NEWS: भाजपा जिला नीमच की बड़ी बैठक संपन्न,पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा महाअभियान, बूथ स्तर पर होंगे कई कार्यक्रम,पढ़े खबर

नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की एक अति आवश्यक बैठक रविवार को तपोभूमि कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, तीनों महामंत्री धन सिंह केथवास, अशोक विक्रम सोनी, नरेंद्र मालवीय एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा मंचासीन रहे।

​बैठक की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता सहित पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर की गई।

​5 जून से 21 जून तक चलेगा राष्ट्रव्यापी सेवा अभियान-

​बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क और सेवा अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 5 जून पर्यावरण दिवस से शुरू होकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा, जिसके तहत जिला भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

​प्रत्येक बूथ पर होंगे यह प्रमुख कार्यक्रम-

गांव-गांव में प्रत्येक बूथ स्तर पर जनसंवाद और चौपालों का आयोजन होगा। पर्यावरण संरक्षण के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया जाएगा। सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और जन कल्याण शिविर आयोजित होंगे। प्रबुद्ध जन संवाद और मीडिया संवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम होगा।

​इन्होंने किया सम्बोधित-

​बैठक को जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित एवं महेंद्र भटनागर ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपेक्षित श्रेणी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ​बैठक का संचालन महामंत्री धन सिंह केथवास ने किया। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।