BREAKING NEWS: महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर,ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक घायल, बस के CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा, पढ़े खबर
रिपोर्ट :- नरेंद्र राठौर
पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे बोतलगंज के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलटी खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के समय कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था। दुर्घटना में वेदांत पिता हेमंत (21 वर्ष) निवासी नीमच को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पास से गुजर रही एक बस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कार का अचानक अनियंत्रित होकर पलटना साफ दिखाई दे रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया और बाद में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

राहत कार्य के दौरान टोल प्लाजा की सहयोगी टीम में पैरामेडिकल नवीन कुमार गौड़, पायलट गोविंद राठौड़ और सहायक दिनेश बागड़ी ने सक्रियता दिखाते हुए घायल को तत्काल मदद पहुंचाई।