BREAKING NEWS: “रहवासी इलाके में मंडरा रहा था खतरा! पानी की टंकी पर लगे 14 विशाल मधुमक्खी छत्तों का हुआ रेस्क्यू”,टला सर्पराज टीम की सावधानी से बड़ा हादसा,छोड़ा सुरक्षित जंगल में ,पढ़े खबर 

BREAKING NEWS: “रहवासी इलाके में मंडरा रहा था खतरा! पानी की टंकी पर लगे 14 विशाल मधुमक्खी छत्तों का हुआ रेस्क्यू”,टला सर्पराज टीम की सावधानी से बड़ा हादसा,छोड़ा सुरक्षित जंगल में ,पढ़े खबर 

रिपोर्ट :- नरेंद्र राठौर

पिपलियामंडी। मल्हारगढ़ तहसील के बगीचे क्षेत्र में स्थित पानी की टंकी पर लगे 14 से अधिक मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्तों का शनिवार को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। छत्ते रहवासी इलाके के नजदीक होने के कारण आसपास के लोगों में लंबे समय से भय का माहौल बना हुआ था और किसी भी समय मधुमक्खियों के हमले की आशंका बनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम “सर्पराज” मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सावधानी और सुरक्षा उपायों के साथ एक-एक कर सभी छत्तों को हटाया। रेस्क्यू के दौरान मधुमक्खियों को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए, ताकि मधुमक्खियों को भी कोई नुकसान न हो और आसपास के रहवासियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। छत्तों के हटने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।