NEWS: खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन,कांग्रेस नेता रवि दीवान ने प्राइवेट स्कूल संचालकों को लेकर भी कहीं ये बात,पढ़े खबर

खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन,कांग्रेस नेता रवि दीवान ने प्राइवेट स्कूल संचालकों को लेकर भी कहीं ये बात

NEWS: खेल मैदान में सी एम राइज स्कूल बनाया तो होगा विरोध प्रदर्शन,कांग्रेस नेता रवि दीवान ने प्राइवेट स्कूल संचालकों को लेकर भी कहीं ये बात,पढ़े खबर

नीमच। कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रवि दीवान ने नीमच जिले में भाजपा सरकार केजिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहां है कि नीमच तहसील में बनने वाले सी एम राइज स्कूल भवन के मामले को जानबूझकर उलझाया जा रहा है, जहां एक और नीमच जिले में जावद एवं मनासा तहसील में सी एम राइज स्कूल भवन बनकर तैयार हो चुके हैं वहां बच्चों की पढ़ाई भी प्रारंभ हो गई है। ऐसे में नीमच में बनने वाला सी एम राइज स्कूल भवन अब तक अधर में लटका हुआ है।

श्री दीवान ने कहां की हालत इतनी खराब है कि नीमच में अभी तक इस भवन को बनाने के लिए उपयुक्त जमीन ही निश्चित नहीं  हो पाई है। ऐसी जानकारी मिली है प्रशासन द्वारा नगर के एकमात्र बचे हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में इस भवन को बनाने की तैयारी की जा रही है, जो शहर वासियो के लिए न्याय संगत नहीं है। श्री दीवान ने कहां की नीमच शहर में एकमात्र हाई सेकेंडरी स्कूल का खेल मैदान ही अब बचा हुआ है, जहां पर सैकड़ों खेल प्रतिभाएं अपना अभ्यास करती हैं। इस मैदान में फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। ऐसे में अगर यहां सी एम राइज स्कूल भवन बनाया जाएगा, तो यह मैदान भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। अगर ऐसी स्थिति बनेगी तो सभी खिलाड़ी कहां जाएंगे।

श्री दीवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधि प्राइवेट स्कूल संचालकों के इशारे पर जानबूझकर सी एम राइज स्कूल भवन के मामले को उलझाने में लगे हुए हैं। हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान को छोड़कर शहर में और भी कई जगह सरकारी जमीन है, जहां पर यह भवन बन सकता है। शहर में कई ऐसी सरकारी जमीने है जहां पर बरसों से लोगों ने कब्जा कर रखा है। कुछ मामले में तो नपा प्रशासन केस भी जीत चुका है, लेकिन बावजूद इसके प्रशासन को सी एम राइज स्कूल भवन बनाने के लिए एक मात्र हाई सेकेंडरी स्कूल का मैदान ही दिखाई दे रहा है।

श्री दीवान ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहां है कि प्रशासन समय रहते इस स्कूल भवन को बनाने का स्थान परिवर्तित करें, अगर फिर भी यह भवन हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान में मनाया जाता है तो उसका कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ संगठन द्वारा शहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।