BIG NEWS: 29 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात से बदलेगा मंदसौर का स्वास्थ्य नक्शा, अब नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं से लैस बना जिला अस्पताल, मातृ-शिशु सेवाओं में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, पढ़े खबर

BIG NEWS: 29 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात से बदलेगा मंदसौर का स्वास्थ्य नक्शा, अब नहीं होगी डॉक्टरों की कमी, सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं से लैस बना जिला अस्पताल, मातृ-शिशु सेवाओं में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, पढ़े खबर

मंदसौर, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव लाते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री राकेश सिंह ने आज इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में 29 करोड़ 52 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इस दौरान 7.50 करोड़ की लागत से बने 100 बिस्तरीय नए वार्ड और 17.29 करोड़ से तैयार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही 4.73 करोड़ की लागत से चांदाखेड़ी फंटा से खजुरिया मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी हुआ।

अब नहीं होगी डॉक्टरों की कमी — देवड़ा का बड़ा दावा

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार से डॉक्टरों की कमी धीरे-धीरे खत्म होगी। उन्होंने बताया कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।

 ‘आशा का केंद्र’ बना नया स्वास्थ्य भवन — राकेश सिंह

मंत्री राकेश सिंह ने नए भवन को सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि “भविष्य की उम्मीदों का केंद्र” बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन खासतौर पर माताओं और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए समर्पित रहेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय जोड़ेगा।

 अब मंदसौर में ही मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट बढ़ने से सुविधाएं तेजी से सुधर रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मंदसौर मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी जैसी विशेष सेवाएं भी शुरू हो रही हैं, जिससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

 सड़कों के विकास पर भी जोर

सांसद बंशीलाल गुर्जर ने पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए नयापुरा मार्ग को आदर्श सड़क के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया।

टीबी मरीजों को मिला पोषण सहारा

कार्यक्रम के अंत में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए, जिससे उनके पोषण और स्वास्थ्य में सुधार हो सके।