NEWS: मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत, पढ़े खबर
मनासा। हिमांशु चंद्रा द्वारा मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत मनासा उपखंड के ग्राम खजूरी निवासी किसान रामप्रसाद पिता प्रभुलाल ब्राह्मण की आकस्मिक मृत्यु के मामले में उनके परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 को खेत पर कृषि कार्य करते समय रामप्रसाद को विद्युत करंट लग गया था। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद तहसीलदार मनासा ने एसडीएम मनासा के माध्यम से पीड़ित परिवार का प्रकरण तैयार कर स्वीकृति हेतु कलेक्टर नीमच को प्रेषित किया था।

प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर द्वारा मृतक किसान की वारिस पत्नी शकुंतला बाई एवं पुत्र सुभाष और रानू (पिता स्व. रामप्रसाद ब्राह्मण) निवासी खजूरी को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इस सहायता से पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।
