NEWS:ग्राम अरनिया माली में आयुष विभाग का निःशुल्क आयुर्वेद शिविर सम्पन्न, 35 विद्यार्थियों ने लिया लाभ, पढ़े खबर
मनासा। आयुष विभाग द्वारा ग्राम अरनिया माली में बुधवार को निःशुल्क आयुर्वेद निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं।

शिविर के दौरान आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध (कब्ज), श्वास, कास (खांसी), प्रतिश्याय (सर्दी-जुकाम), रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच की गई। साथ ही छात्रों को स्वच्छता एवं संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी भी दी गई।

शिविर में 35 विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदनलाल पाटीदार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर शिक्षक दीपक शर्मा, अतहर हुसैन, पूरनलाल शर्मा एवं डॉ. सीमा पाटीदार उपस्थित रहे।
