NEWS: सेवा संकल्प अभियान को लेकर आज जुटी दक्षिण मंडल कार्यसमिति, तैयारियों पर हुआ मंथन, पढ़े खबर

NEWS: सेवा संकल्प अभियान को लेकर आज जुटी दक्षिण मंडल कार्यसमिति, तैयारियों पर हुआ मंथन, पढ़े खबर

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आज मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंहजी परिहार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना जी खंडेलवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक में जिला प्रभारी हेमंत जी हरित, मंडल प्रभारी श्याम जी काबरा, मंडल अध्यक्ष मदन जी गुर्जर, जिला कार्यसमिति सदस्य मुकेशराव तावरे एवं राजू मुकाती की उपस्थिति रही। बैठक में आगामी सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ होगा, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री किशन अहिरवार ने किया, जबकि आभार महामंत्री दिलीपसिंह चौहान ने माना। बैठक में मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पार्षद, एल्डरमैन, सरपंच, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।