बड़ी खबर: भरभड़िया रस्सी फैक्ट्री के बाहर महिला मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, 467 की जगह 292 रुपये देने का आरोप, 2 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो चक्काजाम, पढ़े खबर

बड़ी खबर: भरभड़िया रस्सी फैक्ट्री के बाहर महिला मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, 467 की जगह 292 रुपये देने का आरोप, 2 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो चक्काजाम, पढ़े खबर

भरभड़िया। क्षेत्र स्थित रस्सी फैक्ट्री के बाहर आज महिला मजदूरों ने जोरदार हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मजदूर महिलाओं का आरोप है कि उन्हें तय 467 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी के स्थान पर मात्र 292 रुपये ही दिए जा रहे हैं।

महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में पहले भी श्रम विभाग में शिकायत की गई थी। उस समय श्रम अधिकारी द्वारा एक माह के भीतर बकाया एरियर का भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी एरियर राशि का भुगतान नहीं किया गया।

आक्रोशित मजदूर महिलाएं बड़ी संख्या में फैक्ट्री गेट पर एकत्रित हुईं और नारेबाजी करते हुए अपने हक की मांग की। उनका कहना है कि जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगी।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन को 2 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर बैठकर चक्काजाम करेंगी।

मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की हलचल तेज हो गई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।