BIG NEWS : नीमच के सोनियाना सरपंच की संदिग्ध मौत- क्या ‘प्लॉट पॉलिटिक्स’ से हो रहा डैमेज कंट्रोल?,जहरीला पदार्थ सेवन प्रथम दृष्टया; पति से विवाद की चर्चाएं, सरकारी भूमि खुर्दबुर्द के आरोपों ने बढ़ाई गंभीरता,पढ़े ये ख़ास खबर

नीमच के सोनियाना सरपंच की संदिग्ध मौत- क्या ‘प्लॉट पॉलिटिक्स’ से हो रहा डैमेज कंट्रोल?,जहरीला पदार्थ सेवन प्रथम दृष्टया;

BIG NEWS : नीमच के सोनियाना सरपंच की संदिग्ध मौत- क्या ‘प्लॉट पॉलिटिक्स’ से हो रहा डैमेज कंट्रोल?,जहरीला पदार्थ सेवन प्रथम दृष्टया; पति से विवाद की चर्चाएं, सरकारी भूमि खुर्दबुर्द के आरोपों ने बढ़ाई गंभीरता,पढ़े ये ख़ास खबर

श्याम गुर्जर........
नीमच। जिले की सोनियाना ग्राम पंचायत की सरपंच विद्याबाई की संदिग्ध मौत का मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है। प्रारंभिक जानकारी में जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आई है, जिसके बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।एफएसएल जांच का इंतजार किया जा रहा है।

गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार सरपंच विद्याबाई और उनके पति घनश्याम प्रजापत के बीच अक्सर विवाद होता था। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी विवाद को मौत का कारण नहीं माना है, लेकिन जांच में पारिवारिक संबंधों और हालिया घटनाक्रम को भी खंगाला जा रहा है। और जाँच के बाद ही पुरे मामले में कोई खुलास अहो सकता है,

मौत के बाद ‘प्लॉट’ की चर्चा ने बढ़ाई हलचल--
मामले ने तब नया मोड़ लिया जब गांव में यह चर्चा फैलने लगी कि सरपंच पति भोले-भाले ग्रामीणों को प्लॉट देने का लालच दे रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों को सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने की कोशिश की जा रही है। लोग भूमि पर लाइनें डालते हुए अपने अपने कब्जे करने में भी लग चुके है जबकि जिस जमीन को लेकर खींचतान चल रही है, वहां कोई आधिकारिक प्रक्रिया या अनुमति नहीं ली गई है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोग अपने-अपने स्तर पर जमीन घेरने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभागों को इस गतिविधि की औपचारिक जानकारी तक नहीं है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी भूमि खुर्दबुर्द करने का बड़ा मामला बन सकता है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक फोकस सरपंच की मौत की जांच पर है। जमीन संबंधी आरोपों को लेकर उनके पा कोई जानकारी नहीं है। जबकि प्रशासनिक अधिकारी अब तक इस मामले से अनजान ही है 

कई सवाल, जवाब का इंतजार---
-क्या सरपंच की मौत महज आत्मघाती कदम था या इसके पीछे कोई दबाव?
-क्या पारिवारिक विवाद की एंगल जांच में अहम भूमिका निभाएगा?
-क्या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खेल सच है या डेमेज कंट्रोल ?

फिलहाल पूरे गांव की निगाहें पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।