BIG NEWS: 'ऑपरेशन ऑल आउट' से कांपा मंदसौर, 38 पुलिस टीमों और 450 जवानों ने एक रात में तोड़ी अपराधियों की कमर, 2 इनामी तस्कर और 125 वारंटी गिरफ्तार सहित किया डोडाचूरा जब्त, पढ़े खबर

BIG NEWS: 'ऑपरेशन ऑल आउट' से कांपा मंदसौर, 38 पुलिस टीमों और 450 जवानों ने एक रात में तोड़ी अपराधियों की कमर, 2 इनामी तस्कर और 125 वारंटी गिरफ्तार सहित किया डोडाचूरा जब्त, पढ़े खबर

मंदसौर। जिले में अपराधियों के खिलाफ गुरुवार तड़के मंदसौर पुलिस ने बड़े स्तर पर कॉम्बिंग गश्त चलाकर अपराध जगत में हड़कंप मचा दिया। इस कार्रवाई में थाना सीतामऊ पुलिस ने आरोपी राहुल डांगी के कब्जे से 193 किलो 920 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की। वहीं थाना नारायणगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी उद्घोषित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जिलेभर में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 125 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 85 स्थायी वारंटी (धारा 138 एनआई एक्ट, विद्युत अधिनियम एवं अन्य मामलों के) तथा 35 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अपराधियों पर भी कड़ी नजर रखी। अभियान में 68 निगरानी बदमाशों तथा 80 गुंडा और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों सहित कुल 148 अपराधियों और जिलाबदर बदमाशों की सघन जांच की गई।

पूरे जिले में एक साथ चले इस मेगा ऑपरेशन में सभी राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 38 पुलिस गश्त पार्टियों के साथ 450 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान मैदान में उतरे। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।