NEWS: रामपुरा भाजपा की कामकाजी बैठक में गूंजा जीत का संकल्प... जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल बोलीं— हर कार्यकर्ता निभाए जिम्मेदारी, संगठन को बूथ तक मजबूत करने का किया आह्वान, पढ़े खबर
रिपोर्ट :- रुपेश सारु
रामपुरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुरा की आवश्यक कामकाजी बैठक सोमवार को स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार एवं भविष्य की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती टीना चंदन देवड़ा तथा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा। संगठन की आगामी कार्ययोजना को मजबूती से लागू कर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।

जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि दीपक मरचा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री श्रीमती दिलखुश मानक अहिरवार ने व्यक्त किया। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
