BIG NEWS: नीमच (CBN) का ऑपरेशन क्लीन, ट्रकों में दफन 1600 KG मौत का जखीरा किया बेनकाब, राजस्थान से महाराष्ट्र तक फैले ड्रग सिंडिकेट की टूटी कमर,जाल में फंसे 3 तस्कर, पढ़े खबर
नीमच। मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही निर्णायक जंग में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) नीमच ने ऐसा वार किया है, जिसने नशे के सौदागरों के पूरे नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया है। दो अलग-अलग हाई-प्रोफाइल ऑपरेशनों में कुल 1621.530 किलोग्राम डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) जब्त किया गया है और 3 बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सिर्फ जब्ती नहीं, बल्कि राजस्थान से गुजरात और महाराष्ट्र तक फैले इंटरस्टेट ड्रग नेटवर्क पर सीधा प्रहार मानी जा रही है।

ऑपरेशन-1: हाईवे पर घेराबंदी, चूने की बोरियों में छिपा ‘जहर’ पकड़ा
CBN नीमच और उदयपुर की संयुक्त टीम को मिली सटीक खुफिया सूचना के बाद 1 मई की रात उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी की गई।जैसे ही संदिग्ध टाटा ट्रक मौके पर पहुंचा, टीम ने उसे रोककर सघन तलाशी ली—और यहीं से खुला तस्करी का बड़ा राज।

ट्रक में चूने (लाइम) की बोरियों के नीचे बेहद शातिर तरीके से छिपाया गया था 204.130 किलो डोडाचूरा 10 प्लास्टिक बैग्स में पैक कर रखा गया नशा खेप चित्तौड़गढ़ से गुजरात सप्लाई के लिए जा रही थी जिसमे एक आरोपी सहित ट्रक जब्त किया गया, इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि तस्कर अब नई-नई तरकीबों से नशा छिपाकर सप्लाई कर रहे हैं।

ऑपरेशन-2: ‘स्लेट पेंसिल’ के नाम पर 1400 KG से ज्यादा का जखीरा, सुबह-सुबह धरपकड़
दूसरी कार्रवाई और भी बड़ी और चौंकाने वाली रही। 2 मई को मंदसौर-जीरापुर (जावरा) हाईवे पर CBN टीम ने पूरी रात निगरानी के बाद एक और संदिग्ध ट्रक को रोका।तलाशी में जो सामने आया, उसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया—ट्रक में 1417.400 किलो डोडाचूरा छिपाकर रखा गया था, 70 काले प्लास्टिक कट्टों में भरा ‘मौत का माल’ ऊपर से स्लेट पेंसिल का सामान रखकर बनाया गया था कवर खेप प्रतापगढ़ (राजस्थान) से महाराष्ट्र भेजी जा रही थी जिसमे दो आरोपी सहित ट्रक जब्त किया गया

कानूनी शिकंजा: NDPS एक्ट के तहत केस, अब बड़े खुलासों की उम्मीद
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट, 1985 के तहत सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में कई बड़े नाम और नेटवर्क सामने आने की संभावना है सप्लाई चेन, फाइनेंस और लिंक राज्यों तक जांच का दायरा बढ़ा

CBN का क्लियर मैसेज: “अब नशे के कारोबार का अंत तय है” CBN ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में ऐसे ऑपरेशन और तेज किए जाएंगे।
हाईवे, सीमावर्ती इलाके और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क पर कड़ी निगरानी
इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट पर फुल एक्शन मोड
“नशामुक्त भारत” मिशन को लेकर एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट
यह सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ सबसे बड़ी जंग का एलान है—जहां हर खेप के साथ तस्करों का साम्राज्य ढहाया जा रहा है!