NEWS: चिताखेड़ा सेक्टर में आँगनवाड़ी बच्चो की विद्या आरम्भ सेरेमनी का भव्य आयोजन, रिपोर्ट आजाद मंसूरी  

NEWS: चिताखेड़ा सेक्टर में आँगनवाड़ी बच्चो की विद्या आरम्भ सेरेमनी का भव्य आयोजन, रिपोर्ट आजाद मंसूरी  

रिपोर्ट : आजाद मंसूरी 

नीमच। बच्चों को औपचारिक शिक्षा से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई। इसी क्रम में चीता खेड़ा सेक्टर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 पर विद्या आरंभ सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 5 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी से प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करना तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सशक्त बनाना रहा। समारोह के दौरान स्कूल प्रवेश के लिए पात्र बच्चों को ‘विद्या आरंभ प्रमाण पत्र’ प्रदान किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलकता नजर आया।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी, सेक्टर पर्यवेक्षक सारिका केदार सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण प्रजापत, रंजन जावरिया, हेमकुंवर, विमल, संपत बाई, अंजू बाला जैन और समस्त सहायिकाएं उपस्थित रहीं। साथ ही बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए एक यादगार पल बना, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक कदम भी साबित हुआ।