BIG NEWS: नागदा में दिनदहाड़े मौत का खूनी खेल, पुरानी रंजिश में की चाकुओं से निर्मम हत्या, खून से लथपथ युवक को गोद में उठाकर अस्पताल दौड़ी महिला एसआई, लेकिन जिंदगी की जंग हार गया जफर, पढ़े बबलू यादव की ये खबर

BIG NEWS: नागदा में दिनदहाड़े मौत का खूनी खेल, पुरानी रंजिश में की चाकुओं से निर्मम हत्या, खून से लथपथ युवक को गोद में उठाकर अस्पताल दौड़ी महिला एसआई, लेकिन जिंदगी की जंग हार गया जफर, पढ़े बबलू यादव की ये खबर

नागदा (उज्जैन)। मोहर्रम के दौरान बुधवार शाम नागदा की गफूर बस्ती में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। ईदगाह के पास शहीद कबाड़ी की दुकान के सामने स्थित गली में 20 वर्षीय जफर शाह पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल जफर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के बाद जफर खून से लथपथ सड़क पर तड़प रहा था। सूचना मिलते ही महिला एसआई योगिता उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना उन्होंने घायल जफर को अपनी गोद में उठाया और ऑटो से अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। घायल के शरीर से बह रहे खून से उनकी वर्दी भी लाल हो गई, लेकिन उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए जान बचाने की हर संभव कोशिश की।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जफर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इस घटना के बीच महिला एसआई योगिता उपाध्याय की संवेदनशीलता और साहस की पूरे शहर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने साबित कर दिया कि वर्दी केवल कानून लागू करने का प्रतीक नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा का भी दायित्व निभाती है। जफर की जान भले नहीं बच सकी, लेकिन उसे बचाने के लिए उनका साहसिक प्रयास लंबे समय तक याद रखा जाएगा।