BIG NEWS: नीमच में पैंथर का आतंक,अमेरी पलारी में घर में घुसकर महिला पर हमला,साखरिया खेड़ी में भी व्यक्ति घायल, दो गांवों में दहशत का माहौल,सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा,पढ़े खबर 

BIG NEWS: नीमच में पैंथर का आतंक,अमेरी पलारी में घर में घुसकर महिला पर हमला,साखरिया खेड़ी में भी व्यक्ति घायल, दो गांवों में दहशत का माहौल,सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा,पढ़े खबर 

नीमच जिले के अमेरी पलारी गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पैंथर गांव में घुस आया और घर में मौजूद एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो पैंथर वहां से भाग निकला। घायल महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

इसी दौरान पास के गांव साखरिया खेड़ी में भी पैंथर ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। लगातार दो गांवों में हमले की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और ग्रामीणों में डर का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में पैंथर की तलाश शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पैंथर संभवतः जंगल क्षेत्र से भटककर गांव की ओर आ गया है। फिलहाल टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है ताकि पैंथर को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जा सके और किसी अन्य घटना से बचाव हो सके।