BIG NEWS : असंतुलित होकर रेलिंग से टकराई स्कूटी, हादसे में मनासा निवासी दो युवक घायल, एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल, ये घटना महू-नीमच हाईवे की, पढ़े खबर
असंतुलित होकर रेलिंग से टकराई स्कूटी
रिपोर्ट- नरेंद्र राठौर
पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बोतलगंज के पास एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई, हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंत पिता ओमप्रकाश (22) निवासी मनासा जिला नीमच गंभीर घायल हो गए और शुभम पिता हीरालाल सोलंकी (17) निवासी मनासा जिला नीमच स्कूटी से जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी तेज गति से रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टोल टैक्स की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के पैरामेडिकल स्टाफ विशाल गिरीश भाटी, पायलट राहुल खीची एवं असिस्टेंट इमरान अली ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया गया।