BIG NEWS : कार में घूमते साहूकार बनकर, और कारोबार करते काला, अब खाकी की रडार पर आएं नीमच के सलीम और फरीद, इस अवैध कमाई का भी भंडाफोड़, मोबाइल और नगदी सहित लाखों का लेखजोखा जब्त, पढ़े कैंट पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से जुड़ी ये खबर

कार में घूमते साहूकार बनकर

BIG NEWS : कार में घूमते साहूकार बनकर, और कारोबार करते काला, अब खाकी की रडार पर आएं नीमच के सलीम और फरीद, इस अवैध कमाई का भी भंडाफोड़, मोबाइल और नगदी सहित लाखों का लेखजोखा जब्त, पढ़े कैंट पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से जुड़ी ये खबर

नीमच। एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन, एएसपी नवलसिंह सिसोदिया, सीएसपी सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा एवं प्रभारी सायबर सेल प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे के नेतृत्व में गठित टीम को दिनांक- 22.04.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि मोहम्मद सलीम निवासी मुलचंद मार्ग नीमच का अपने साथी फरीद अंसारी निवासी बघाना के साथ वेन्यु कार नम्बर एमपी.44.सीबी.2129 में फोन पर अवैध सट्टा लिखकर लाभ कमा रहे है। 

मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुये क्रमांक- 02 स्कुल ग्राउण्ड में दबिश देते आरोपी मोहम्मद सलीम पिता अब्दुल मजीद (55) निवासी बोहरा कब्रिस्तान के पास मुलचंद मार्ग व फरीद पिता सिराजुद्धीन अंसारी (42) निवासी जुलाह मोहल्ला बघाना को अपने मोबाईल पर राजस्थान रायल्स व लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के मध्य खेले जा रहे आईपीएल टी-20 मैच में सट्टा करना पाया गया। उक्त आरोपीगणों से पुछताछ करते बताया कि उनके द्वारा उनसे जप्त कार में घुम फिरकर लोगो को क्रिकेट मैच में भाव बताकर सट्टा लिखा जाता है व सट्टा अपने अन्य फरार साथियों को उतार अवैध लाभ कमाया जाता है। जिस पर से थाना नीमच कैंट पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 4-क सट्टा अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-

- मोहम्मद सलीम पिता अब्दुल मजीद (55) निवासी बोहरा कब्रीस्तान के पास, मुलचंद मार्ग नीमच।
- फरीद पिता सिराजुद्धीन अंसारी (42) निवासी जुलाह मोहल्ला, बघाना। 

जप्त मश्रुका- 

03 मोबाईल, नगदी 2400 रूपए सहित लाखों का सट्टे का हिसाब व एक वेन्यु कार नंबर एमपी.44.सीबी.2129

सराहनीय कार्य- 

उक्त कार्य में थाना प्रभारी थाना नीमच कैंट निरी. सौरभ शर्मा, सउनि अखिलेश घोंगडे, प्रआर. प्रदीप शिन्दें सहित सायबर सेल, पुलिस थाना नीमच कैंट पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।