BIG NEWS : सरवानिया चौकी पुलिस ने की नाकाबंदी, फिर लक्जरी कार से मादक पदार्थ की बड़ी खैप जब्त, कार्यवाही में राजस्थान का तस्कर चढ़ा हत्थे, अब डोडाचूरा के देवाल विसनिया गांव के विक्रमसिंह की तलाश, पढ़े खबर

सरवानिया चौकी पुलिस ने की नाकाबंदी

BIG NEWS : सरवानिया चौकी पुलिस ने की नाकाबंदी, फिर लक्जरी कार से मादक पदार्थ की बड़ी खैप जब्त, कार्यवाही में राजस्थान का तस्कर चढ़ा हत्थे, अब डोडाचूरा के देवाल विसनिया गांव के विक्रमसिंह की तलाश, पढ़े खबर

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन, एएसपी नवलसिंह सिसोदिया एवं जावद एसडीओपी रोहीत राठौर के मार्गदर्शन तथा जावद थाना प्रभारी एवं सरवानिया महाराज पुलिस चोकी द्वारा जोधपुर राजस्थान के तस्कर मदनलाल विश्नोई से 52 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के तस्करी करते जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा माल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी आरोपी बनाया। 

जानकारी के अनुसार, दिनांक- 21 अप्रैल को सरवानिया महाराज पुलिस चौकी पर प्राप्त मुखबीर सूचना की तस्दीक के दौरान घटना स्थल ग्राम मोरवन-लासुर रोड़ धामनिय फंटा पर से मदनलाल पिता गोवर्धनराम जाति विश्नोई (27) निवासी हमीरनगर फींच पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे वाली इग्निस कार क्रमांक- RJ.22.CC.6609 से मिले तीन काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरे कुल 52 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा परिवहन करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय कार के जप्त कर आरोपी मदनलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया। अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा उपलब्ध कराने वाले विक्रमसिंह पिता नवलसिंह बोराना निवासी ग्राम विसनीया पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच को भी अपराध सदर मे सह आरोपी बनाया जाकर दोनो आरोपी के विरुद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।     

गिरफ्तार आरोपी- 

मदनलाल पिता गोवर्धनराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी हमीरनगर फींच पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर राजस्थान               

फरार आरोपी- 

विक्रमसिंह पिता नवलसिंह बोराना निवासी ग्राम विसनीया पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच (म.प्र.) 

जप्त मश्रुका- 

तीन काले रंग के प्लास्टीक के कट्टे मे भरा कुल 52 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व ग्रे रंग की मारूति सुजुकी इग्निस कार क्रमांक RJ 22 CC 6609 कुल किमती 6,70,000 रूपये