NEWS: रामपुरा समेत कई गांवों में कल 4 घंटे रहेगा बिजली बंद, 33 केवी लाइन पर जरूरी कार्य के चलते दोपहर 1 से 5 बजे तक बाधित रहेगा विद्युत प्रदाय, पढ़े खबर

NEWS: रामपुरा समेत कई गांवों में कल 4 घंटे रहेगा बिजली बंद, 33 केवी लाइन पर जरूरी कार्य के चलते दोपहर 1 से 5 बजे तक बाधित रहेगा विद्युत प्रदाय, पढ़े खबर

रिपोर्ट :- रुपेश सारु 

रामपुरा। विद्युत केंद्र कार्यालय संभाग मनासा-नीमच के आदेशानुसार 33/11 केवी रामपुरा सब स्टेशन से निकलने वाली सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति रविवार, 12 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी। विभाग के अनुसार 33 केवी लाइन पर अति आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्य किए जाने के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है।

इस दौरान रामपुरा शहर, जमालपुरा, मजीरिया, बारवाड़िया, मगरदा सहित रामपुरा ग्रिड से जुड़े अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।