BIG NEWS: 300 KM तक पीछा, 50 CCTV खंगाले, तब मिला सुराग, 15 घंटे में 10 लाख की चोरी का मंदसौर पुलिस ने किया पर्दाफाश,अंतर्राज्यीय गैंग गिरफ्तार, पढ़ें खबर

BIG NEWS: 300 KM तक पीछा, 50 CCTV खंगाले, तब मिला सुराग, 15 घंटे में 10 लाख की चोरी का मंदसौर पुलिस ने किया पर्दाफाश,अंतर्राज्यीय गैंग गिरफ्तार, पढ़ें खबर

मंदसौर। थाना वायडी नगर पुलिस ने महज 15 घंटे में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज कार-चोरी का पर्दाफाश करते हुए अंतर्राज्यीय शातिर गैंग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गई पूरी 10 लाख रुपये नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

बैंक से निकाले थे 18 लाख, 10 लाख पर हाथ साफ

दिनांक 25.02.2025 को फरियादी तुलसीराम पिता गोवर्धनलाल धनोतिया निवासी बोलखेड़ा, थाना वायडी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने IDFC First Bank और HDFC Bank से कुल 18 लाख रुपये नगद निकाले थे। घर के बाहर खड़ी कार में रखे 10 लाख रुपये अज्ञात बदमाश शीशा तोड़कर चुरा ले गए। रिपोर्ट पर थाना वायडी नगर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों की पतारसी व रकम बरामदगी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह भास्कर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में उपनिरीक्षक विनय बुंदेला, उपनिरीक्षक रितेश नागर (प्रभारी साइबर सेल) सहित स्टाफ को लगाया गया।

500 CCTV खंगाले, 300 KM तक पीछा

पुलिस ने बैंक, घटनास्थल और संभावित रूट के करीब 500 CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण से एक आरोपी की पहचान कर्नाटक निवासी गैंग के सदस्य के रूप में हुई।

टेक्निकल इनपुट के आधार पर राजस्थान पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। पता चला कि आरोपी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल से कोटा की ओर भागे हैं। पूरी रात करीब 300 किलोमीटर पीछा करते हुए पुलिस ने थाना बस्सी, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) पुलिस की मदद से आरोपियों को डिटेन कर लिया।

आरोपी और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी:

विष्णु उर्फ भरत (21), निवासी शिवमोगा, कर्नाटक

सुनील उर्फ बाबू उर्फ बालू (32), निवासी शिवमोगा, कर्नाटक (मुख्य सरगना)

बरामद मशरूका:

नगद 10 लाख रुपये

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

वारदात का तरीका

आरोपी अंतर्राज्यीय शातिर चोर हैं। ये पहले मोटरसाइकिल चोरी करते, फिर जिस राज्य में वारदात करनी होती वहां की फर्जी नंबर प्लेट लगाते। बैंक व वित्तीय संस्थानों के आसपास रेकी कर नगदी निकालने वालों का पीछा करते और मौका पाकर वाहन का कांच तोड़कर रकम लेकर फरार हो जाते। 100–150 किमी दूर जाकर चोरी की मोटरसाइकिल छोड़ देते और सार्वजनिक परिवहन से भाग निकलते। देश के कई राज्यों में इनके खिलाफ इसी तरह की वारदातों की जानकारी सामने आई है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

पुलिस टीम को मिलेगा सम्मान

सराहनीय कार्यवाही - उक्त कार्य़वाही में निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी वायडी नगर, निरीक्षक वरूण तिवारी, उनि रितेश नागर (प्रभारी सायबर सेल), उनि विनय बुन्देला, प्र.आर. 98 मंगलसिंह, प्र.आर. 639 आशीष बैरागी( सायबर सेल), प्रआर मुजफ्फरउद्दीन (सायबर सेल), आर. 467 मनीष बघेल (सायबर सेल) आर. 344 नवाज शरीफ थाना वायडीनगर मंदसौर तथा थाना बस्सी जिला चित्तौडगढ पुलिस से निरीक्षक चम्पालाल जी थाना प्रभारी बस्सी, प्रआर 1237 विक्रम सिंह, आर. 172 विजेश अहीर, आर. 664 सोभाग, आर. 568 शंकर लाल, आर. 862 बगदाराम थाना बस्सी जिला चित्तौडगढ (राज.) का सराहनीय योगदान रहा । जिन्हैं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पृथक से पुरुस्कृत किया जावेगा ।