NEWS:देशभक्ति के रंग में रंगा मालखेड़ा, शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस,पढ़े खबर

देशभक्ति के रंग में रंगा मालखेड़ा, शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

NEWS:देशभक्ति के रंग में रंगा मालखेड़ा, शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस,पढ़े खबर

नीमच। विद्या भारती मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर मालखेड़ा में गणतंत्र दिवस का पर्व राष्ट्रीय गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम भारती जिला नीमच के अंतर्गत आने वाले इस विद्यालय में नन्हे भैया-बहनों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

​शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और उत्साहवर्धन-
​ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीत, भाषण और लोक नृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे कलाकारों के उत्साह को देखते हुए युवा नेता दिलीप धाकड़ ने प्रसन्नता व्यक्त की और प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति-
​कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि बाबूलाल धाकड़ (संयोजक), प्रभुलाल धाकड़ (पूर्व सरपंच), रमेश धाकड़ (सह-संयोजक), जमनालाल पाटीदार एवं उत्तम धाकड़ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती, ॐ और मां भारती के चरणों में वंदन कर तिरंगा फहराया।
​इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पूर्व छात्र और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य परिवार और भैया-बहनों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य वर्षा सागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।