BREAKING NEWS : मक्का के बोरो की आड़ में 70 लाख की शराब तस्करी का भंडाफोड़, नाहरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ट्रक में छुपाकर ले जाई जा रही 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पढ़े खबर

BREAKING NEWS : मक्का के बोरो की आड़ में 70 लाख की शराब तस्करी का भंडाफोड़, नाहरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ट्रक में छुपाकर ले जाई जा रही 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पढ़े खबर

मंदसौर। प्रदेश में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नाहरगढ़ पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए मक्का के बोरो की आड़ में छुपाकर ले जाई जा रही करीब 70 लाख रुपये की 6500 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की।

ऐसे हुआ खुलासा

दिनांक 19 मार्च 2026 को थाना नाहरगढ़ में पदस्थ उपनिरीक्षक कन्हैयालाल यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध शराब मक्का के बोरो के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नापाखेड़ा-बिल्लोद रोड पर नाकाबंदी की। जैसे ही ट्रक क्रमांक GJ-36-V-4253 मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। जांच में सामने आया कि ट्रक में ऊपर मक्का के बोरे रखे थे, जबकि नीचे 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी गई थी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से आरोपी

भरत रेबारी (32 वर्ष) निवासी वनाडा, तहसील रणावा, जिला पोरबंदर (गुजरात) को गिरफ्तार किया है।

 जब्ती

550 पेटी अंग्रेजी शराब — कीमत लगभग 70 लाख रुपये

ट्रक (GJ-36-V-4253) — कीमत लगभग 10 लाख रुपये

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वरुण तिवारी, उपनिरीक्षक कन्हैयालाल यादव, दिलावर सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, विजयपाल, राजीव सिंह एवं चालक लियाकत मेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।