ANTIMYATRA : नीमच के विपिन अजमेरा का निधन,परिवार में शोक की लहर,आज शाम 4 बजे निवास से निकलेगी शवयात्रा
नीमच। शहर के प्रतिष्ठित अजमेरा परिवार के सदस्य श्री विपिन जी अजमेरा का आज रविवार 8 मार्च को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर फैल गई।
स्वर्गीय श्री हरिशंकर जी अजमेरा के सुपुत्र तथा स्वर्गीय श्री रमेशचंद्र जी अजमेरा के भतीजे ललित अजमेरा के छोटे भाई और शोभित (सिक्की) अजमेरा के बड़े भाई विपिन अजमेरा का असामयिक निधन परिवार के लिए गहरा आघात है। उनकी अंतिम यात्रा आज सांय 4 बजे उनके निज निवास 21, भोलाराम कंपाउंड, नीमच से निकाली जाएगी, जो सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम पर पहुंचकर अंतिम संस्कार में परिवर्तित होगी।
शोक संतप्त परिजनों में कैलाश चंद्र अजमेरा, जगदीश अजमेरा, गोपाल अजमेरा, राजेश अजमेरा, प्रदीप अजमेरा सहित समस्त अजमेरा परिवार, नीमच-कनेरा शामिल हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।