BIG NEWS: 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण मामले में अफजलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी! लगातार तलाश के बाद बच्ची सकुशल बरामद, निरीक्षक हरीश मालवीय और टीम ने किया कमाल, पढ़े खबर
मंदसौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित 'मुस्कान अभियान' के तहत मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग अपहृत बालिका को सकुशल दस्तयाब कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार 8 जून 2026 को एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट थाना अफजलपुर में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर गुम इंसान कायम कर, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप मामले को अपहरण मानते हुए अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया। संदिग्धों से पूछताछ और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की।
