BREAKING NEWS: 35 वर्षीय महिला ने बनाया साड़ी से बनाया फंदा,और लगा लिया मौत को गले, मचा घर में कोहराम,फैली इलाके में सनसनी,मोके पर पहुंची पिपलियामंडी पुलिस,की जाँच शुरू,पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर 

BREAKING NEWS: 35 वर्षीय महिला ने बनाया साड़ी से बनाया फंदा,और लगा लिया मौत को गले, मचा घर में कोहराम,फैली इलाके में सनसनी,मोके पर पहुंची पिपलियामंडी पुलिस,की जाँच शुरू,पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर 

पिपलियामंडी। महावीरगंज क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 35 वर्षीय महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान ज्याति पति दिलीप गुर्जर, निवासी महावीरगंज के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पिपलिया चौकी प्रभारी भीम सिंह राठौर अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मंदसौर भिजवाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया,

चौकी प्रभारी के अनुसार, फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसके पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।