NEWS : भूतेश्वर मंदिर में रचना फाउंडेशन का भव्य फाग उत्सव, राधा-कृष्ण भक्ति में डूबी महिलाएं, फूलों की होली और भजनों पर झूम उठा माहौल, पढ़े खबर
नीमच। फागुन के रंग, कृष्ण भक्ति की उमंग और भजनों की मधुर धुन के बीच शहर के भूतेश्वर मंदिर में रचना फाउंडेशन द्वारा फाग उत्सव बड़े ही भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने राधा-कृष्ण भक्ति में डूबकर भजनों पर नृत्य किया और फूलों की होली खेलते हुए फागुन के रंगों का आनंद लिया।

फाग उत्सव के दौरान क्लब सदस्या ज्योति शर्मा ने कान्हाजी और अलका गोयल ने राधिका का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया, वहीं नन्ही बालिका अनाया मित्तल ने कन्हैया बनकर आकर्षण का केंद्र बनीं। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने मॉर्डन अंदाज में सजे लड्डू गोपाल का स्नेहपूर्वक दुलार कर यशोदा मैया के ममत्व को सजीव करने का प्रयास किया।

इस दौरान सदस्य योगिता शर्मा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सभी रचनाओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए भक्ति का आनंद लिया और एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही फूलों से होली खेलकर फागुन के रंगों का सुखद एहसास साझा किया।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष संध्या नायर, क्लब अध्यक्ष स्वीटी खंडेलवाल, सचिव पूजा सिंहल, कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आरती मोड़ और अलका चौपड़ा सहित मनीषा मौर्य, सुनीता कणिक, नीरज शर्मा, वंदना मजावदिया, रत्नप्रभा मालवीय, रेखा एरन, कीर्ति श्रीवास्तव, आकांक्षा तलरेजा, हेमलता कनिक, उषा शर्मा, बीना गर्ग, रेणु पालीवाल, निवेदिता नागदा, किरण तिवारी, संध्या धीर, आशा राठौर, पूर्णिमा शर्मा, ज्योति मित्तल, भारती व्यास, प्रियंका भारती, इंदु पोरवाल, प्रीति रामनानी और अन्विका रामनानी सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।
