BIG BREAKING NEWS : खेत बना डोडाचूरा का अड्डा,पड़ी सुवासरा पुलिस की रेड,हुआ 141 किलो मादक पदार्थ जप्त,अँधेरे का फायदा उठाकर हुए आरोपी फरार,पढ़े खबरपढ़े खबर
मंदसौर, जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने डोडाचूरा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 141 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा (पिसा हुआ व खड़ा) जब्त किया है। साथ ही मौके से एक मारुति इको कार, चार मोटरसाइकिल, दो मिक्सर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के भंडारण, विक्रय और परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद मीना के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील और एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में सुवासरा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल रघुवंशी के निर्देशन में टीम ने दबिश दी।

दिनांक 6 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम हंसपुरा के पास श्यामसिंह के खेत पर छापा मारा। यहां इको वाहन क्रमांक MP13ZV4489 से 4 प्लास्टिक के कट्टों में भरा डोडाचूरा छिल्का और पिसा हुआ डोडाचूरा मिला। वहीं खेत में रखे अन्य 3 कट्टों में भी डोडाचूरा बरामद हुआ। कुल मिलाकर 7 कट्टों में 141 किलोग्राम डोडाचूरा पुलिस ने जब्त किया। इसके साथ ही मौके से डोडाचूरा पीसने में इस्तेमाल किए जा रहे 2 मिक्सर और जार, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, एक इको कार और चार मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।

पुलिस की दबिश की भनक लगते ही आरोपी विक्रमसिंह पिता गुमानसिंह निवासी हंसपुरा, नेपाल सिंह पिता गंगाराम निवासी हंसपुरा, ईश्वर सिंह पिता राघुसिंह निवासी खेजड़िया मेघा तथा उनके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जब्त सामग्री का विवरण:
141 किलो डोडाचूरा (7 कट्टे) — कीमत करीब 2,82,000 रुपये
मारुति इको कार — कीमत करीब 5 लाख रुपये
चार मोटरसाइकिल — कीमत करीब 3,10,000 रुपये
दो मिक्सर व जार — कीमत करीब 6,000 रुपये
इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा — कीमत करीब 3,500 रुपये

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी, सउनि लक्ष्मण सिंह डोडियार, सउनि चालक अशोक उईके, प्रआर सुरेन्द्र चौघरी, आरक्षक मोतीलाल, मनीष धाकड़, अनिल यादव और कारुलाल मकवाना का विशेष योगदान रहा।