BREAKING NEWS:“खून से सनी कचौली की रात!”,“महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान हालत में जिंदगी और मौत से जंग—मनासा से जिला अस्पताल रेफर,इलाके में दहशत,पुलिस जांच में जुटी,पढ़े खबर

BREAKING NEWS:“खून से सनी कचौली की रात!”,“महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान हालत में जिंदगी और मौत से जंग—मनासा से जिला अस्पताल रेफर,इलाके में दहशत,पुलिस जांच में जुटी,पढ़े खबर

रिपोर्ट : मनीष जोलानिया 

मनासा थाना क्षेत्र के गांव कचौली में देर शाम सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, घायल महिला का नाम सीमा धनगर बताया जा रहा है। घटना के बाद उसे तत्काल मनासा के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।