NEWS: ट्राइसाइकिल से आसान होगी जिंदगी की राह, इनरव्हील डायमंड ने दो दिव्यांगजनों को दिया सहारा, पढ़े खबर

NEWS: ट्राइसाइकिल से आसान होगी जिंदगी की राह, इनरव्हील डायमंड ने दो दिव्यांगजनों को दिया सहारा, पढ़े खबर

नीमच। जरूरतमंदों की सहायता और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड ने सेवा की मिसाल पेश की। क्लब की ओर से सेवा अभियान के तहत दो दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भेंट की गई। ट्राइसाइकिल मिलने से दोनों को रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा मिलने के साथ अपने कामकाज के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

सेवा प्रकल्प का आयोजन उमा यादव के नेतृत्व एवं उनके आर्थिक सहयोग से किया गया। इस अवसर पर क्लब की सचिव दिव्या जैन ने कहा कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। दिव्यांगजनों को दी गई ट्राइसाइकिल उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब नीमच डायमंड की ओर से समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लिए लगातार सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्पों को जारी रखते हुए समाजहित में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रियंका नागदा, पूर्व अध्यक्ष सपना मोगरा, पूजा गर्ग, रिंकी तापड़िया, पलक खंडेलवाल, नीतू पाटीदार, गौरी खंडेलवाल एवं पिंकी अजमेरा सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। सदस्यों ने सेवा कार्य में सहयोग के लिए उमा यादव का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

उक्त जानकारी क्लब एडिटर जयंती एनिया ने दी।