NEWS: नीमच जिला चिकित्सालय 50 नवजात शिशुओं को मिला जीवन की शुरुआत का सुरक्षा कवच, महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी की भावुक कर देने वाली पहल, पढ़े खबर

NEWS: नीमच जिला चिकित्सालय  50 नवजात शिशुओं को मिला जीवन की शुरुआत का सुरक्षा कवच,  महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी की भावुक कर देने वाली पहल, पढ़े खबर

नीमच | समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा जिला चिकित्सालय नीमच के मैटरनिटी वार्ड में नवजात शिशुओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा 50 नवजात शिशुओं को बेबी किट का वितरण किया गया, जिससे अस्पताल में भर्ती माताओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

संस्था की अध्यक्ष रज़िया अहमद ने बताया कि अपैक्स द्वारा प्राप्त 50 बेबी किट्स का वितरण 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे सिविल हॉस्पिटल, नीमच में किया गया। कार्यक्रम के दौरान माताओं को स्वच्छता और नवजात शिशुओं की देखभाल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। खासतौर पर यह बताया गया कि मां का दूध ही शिशु के लिए सबसे श्रेष्ठ आहार होता है।

संस्था के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती सभी माताओं और उनके नवजात शिशुओं का हालचाल भी जाना और किसी प्रकार की परेशानी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सभी माताएं और शिशु स्वस्थ पाए गए।

इस गरिमामय अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व गवर्निंग काउंसिल मेंबर सूरजमल अग्रवाल, डिप्टी डायरेक्टर (वूमन्स इंपावरमेंट) एवं अध्यक्ष आशा सांभर, उपाध्यक्ष माया विरवाल, अध्यक्ष रज़िया अहमद, सचिव संगीता भामावत तथा कोषाध्यक्ष प्रियंका पितलिया सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

 यह पहल न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार साबित हुई, बल्कि समाज में सेवा, जागरूकता और सहयोग का मजबूत संदेश भी देकर गई।