उठावना: नहीं रहे महेंद्र अहीर ‘प्यासा भैया’ — परिवार में शोक की लहर, आज सायं 4 बजे यहां होगी अंतिम श्रद्धांजलि सभा
बघाना। क्षेत्र में मिलनसार व्यक्तित्व श्री महेंद्र अहीर (प्यासा भैया) का दिनांक 28 अप्रैल (मंगलवार) को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक छा गया। समाज के हर वर्ग में उनकी पहचान एक सरल, सहज और मददगार व्यक्ति के रूप में रही ।
स्वर्गीय महेंद्र अहीर, स्व. मोहनलाल जी अहीर के ज्येष्ठ पुत्र एवं गजेंद्र अहीर (टीटू उस्ताद) के बड़े भाई तथा राज, मोहित और चानू के पिता थे, उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं परिचितों और शुभचिंतकों में भी गम का माहौल है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय महेंद्र अहीर का उठावना कार्यक्रम दिनांक 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को सायं 4 बजे रखा गया है।
यह कार्यक्रम अग्रवाल पंचायत भवन, सादडी रोड, बघाना में आयोजित होगा,
जहां समाजजन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
शोकाकुल परिवार में गजेंद्र अहीर (टीटू उस्ताद), मोहित, चानू एवं समस्त मोहबिया परिवार शामिल हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे।