SUPER BREAKING : राजस्थान से मंदसौर में होने वाली थी नशे की बड़ी सप्लाई,आ गई भानपुरा पुलिस,किया प्लान फेल,MD पाउडर और डोडाचूरा जप्त कर विश्निया निवासी दशरथसिंह सहित राजस्थान के 2 तस्कर किये गिरफ्तार,पढ़े खबर
मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में भानपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी और भैसोदामंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

6 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक से 150 ग्राम एमडी पाउडर और 4 किलो 242 ग्राम डोडाचूरा लेकर भैसोदामंडी बस स्टैंड से रेलवे फाटक की ओर किसी तस्कर को देने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने भैसोदामंडी रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 150 ग्राम एमडी पाउडर और 4 किलो 242 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मादक पदार्थ कुंडीखेड़ा निवासी धीरप सिंह से लाकर विश्निया निवासी दशरथ सिंह को देने जा रहे थे। पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी दशरथ सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि धीरप सिंह अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी
कुशाल सिंह पिता शिव सिंह, निवासी हडमतिया, थाना भवानीमंडी (राजस्थान)
लखन सिंह पिता बालूसिंह, निवासी हडमतिया, थाना भवानीमंडी (राजस्थान)
पिता भगवान सिंह, निवासी विश्निया, थाना शामगढ़ (मंदसौर)
फरार आरोपी
धीरप सिंह निवासी कुंडीखेड़ा, थाना भवानीमंडी

जब्त सामग्री
150 ग्राम एमडी पाउडर (कीमत लगभग 2 लाख रुपये)
4 किलो 242 ग्राम डोडाचूरा
2 एंड्रॉइड मोबाइल
बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल

इस कार्रवाई में निरीक्षक आर.सी. दांगी, बलवीर सिंह यादव, सउनि औकार सिंह ठाकुर, आरक्षक मुख्त्यार सिंह, लोकेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह राजावत और मुकेश पाटीदार का विशेष योगदान रहा।