BIG BREAKING: IPL सट्टेबाजी पर मंदसौर कोतवाली पुलिस का बड़ा वार, 5 केस दर्ज, एक और आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़े खबर

BIG BREAKING: IPL सट्टेबाजी पर मंदसौर कोतवाली पुलिस का बड़ा वार, 5 केस दर्ज, एक और आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़े खबर

मंदसौर जिले में ऑनलाइन IPL क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अब तक कुल 05 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. सिंह बघेल और नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन में, तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।

क्या है पूरा मामला?

22 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 

कालाखेत स्कूल ग्राउंड से

भावेश पिता सुजानमल ओस्तवाल (34 वर्ष), निवासी कर्मचारी कॉलोनी, मंदसौर

को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से:

₹80,000 का ऑनलाइन सट्टा हिसाब

हिसाब-किताब की डायरी

बरामद की गई।

इस मामले में अपराध क्रमांक 272/2026 के तहत धारा 4 (क) जुआ अधिनियम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 पहले भी हो चुकी हैं 4 बड़ी कार्रवाइयाँ

थाना कोतवाली पहले ही IPL सट्टे के खिलाफ 4 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर चुकी है, जिनमें कुल 4 आरोपियों को पकड़ा गया।

अन्य आरोपी और जब्त सामग्री:

शिव सिंह (24 वर्ष) – अभिनंदन नगर, मंदसौर

???? Samsung A34 मोबाइल (₹15,000)

अजयराज सिंह राणावत (20 वर्ष) – जिला उज्जैन

???? Samsung मोबाइल (₹15,000)

सोयब उर्फ सोहेल उर्फ बबलू अहमद (34 वर्ष) – नई आबादी, मंदसौर

???? Realme मोबाइल (₹12,000)

सोहेल (24 वर्ष) – दावतखेड़ी, मंदसौर

???? Vivo मोबाइल (₹20,000)

भावेश ओस्तवाल (34 वर्ष) – कर्मचारी कॉलोनी, मंदसौर

???? Oppo मोबाइल (₹20,000)

पुलिस का सख्त संदेश

कोतवाली पुलिस ने साफ कर दिया है कि

 IPL सट्टेबाजी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।