BIG NEWS : नीमच की सड़कों पर उतरे यमराज, वाहन चालकों को नियमों के प्रति किया जागरूक, तो यातायात थाना परिसर में इस शिविर का भी आयोजन, पुलिस ने आमजन को दिया ये बड़ा मैसेज, पढ़े खबर
नीमच की सड़कों पर उतरे यमराज
नीमच। एसपी अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसोदिया, सीएसपी किरण चौहान के निर्देशन में दिनांक- 28.12.25 को थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल के आदेशानुसार नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता मैडम एवं उनकी टीम द्वारा थाना यातायात परिसर में ऑटो चालकों का नेत्र परीक्षण रखा गया। जिसमें करीब 100 ऑटो चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण के दौरान जिन चालकों के ऑखो में समस्या पाई गई, उन्हे जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई एवं नेत्र परीक्षण के दौरान ऑटो चालकों को चालक वर्दी धारण करने, अपने ऑटो के कागजात रखने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

शहर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर, यातायात टीम एवं सुभाष शर्मा यमराज की भूमिका में, प्रआर दीपक कोटवारिया चित्रगुप्त की भूमिका के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक जो हेलमेट पहनने यातायात नियमों का पालन करते पाये गये उन वाहन चालकों को 02 हेलमेट नि:शुल्क वितरित किये गये।

अपील- यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं सीट बेल्ट लगाकर निर्धारित गतिसीमा का पालन करें ।
