BIG NEWS:नारायणगढ खेजड़ी बालाजी मंदिर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी,मंदिर परिसर के बाहर मिली लाश,इलाके में मचा हड़कंप, पढ़े ये खबर

नारायणगढ खेजड़ी बालाजी मंदिर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी,मंदिर परिसर...

BIG NEWS:नारायणगढ खेजड़ी बालाजी मंदिर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी,मंदिर परिसर के बाहर मिली लाश,इलाके में मचा हड़कंप, पढ़े ये खबर

रिपोर्ट- नरेन्द्र राठौर....

नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेजड़ी स्थित बालाजी मंदिर के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

➡️ मृतक की पहचान नरसिंहपुरा निवासी लोकेश कुमावत के रूप में पुलिस जांच में मृतक की पहचान लोकेश पिता ओंकार लाल कुमावत, निवासी नरसिंहपुरा (मंदसौर) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पिछले एक दिन से मंदिर परिसर के आसपास घूमता देखा गया था।

➡️ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही नारायणगढ़ थाना प्रभारी भारत भाभर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

➡️ मौके से मोबाइल और बाइक सुरक्षित मिली, लूटपाट के नहीं मिले संकेत प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक के पास उसका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सुरक्षित हालत में मिले हैं। घटनास्थल पर किसी प्रकार की छीना-झपटी या संघर्ष के कोई संकेत नहीं पाए गए हैं।

➡️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा।

???? पुलिस की अपील: यदि किसी व्यक्ति ने युवक को आखिरी बार देखा हो या घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो पुलिस को अवश्य सूचित करें।