NEWS: नीमच में दिखा अन्नदाताओं का राष्ट्रप्रेम,तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों के साथ गूंजा 'जय जवान-जय किसान,पीपलोन से निकली ऐतिहासिक ट्रैक्टर तिरंगा रैली, जोश देख हर कोई हुआ कायल,पढ़े खबर
नीमच में दिखा अन्नदाताओं का राष्ट्रप्रेम,तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों के साथ गूंजा 'जय जवान-जय किसान,पीपलोन से निकली ऐतिहासिक ट्रैक्टर तिरंगा रैली, जोश देख हर कोई हुआ कायल
नीमच। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा तक्षक राज देवरा, पीपलोन से भव्य ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू नागदा ने किया।
तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों के साथ निकली इस रैली में किसानों और नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। रैली के जरिए राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। इस दौरान ‘जय जवान–जय किसान’ और ‘हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा’ जैसे नारों से समूचा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
ये रहे उपस्थित-
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, राकेश जैन, जिला मंत्री रोशन वर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रेम कुशवाह, सूरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष नवल कृष्ण, मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद नागदा, गोपाल शर्मा, जिला मंत्री प्रेम सिंह, जिला सह-कोषाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी दुष्यंत, मन की बात प्रभारी अशोक और सरपंच दिलीप पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।