BIG NEWS : अज्ञात वाहन की बाइक की जोरदार टक्कर, पिपलिया के युवक वसीम खान की मौत ,टोल टैक्स के पास हुआ भीषण एक्सीडेंट, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,पढ़े नरेन्द्र राठौर की ये खबर
अज्ञात वाहन की बाइक की जोरदार टक्कर, पिपलिया के युवक वसीम खान की मौत ,टोल टैक्स के पास हुआ भीषण एक्सीडेंट, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,पढ़े नरेन्द्र राठौर की ये खबर
महू-नीमच हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसा हाईवे स्थित टोल टैक्स के समीप दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान वसीम खान निवासी पिपलियामंडी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही टोल टैक्स एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस पर तैनात डॉक्टर पैरामेडीकल विशाल गिरीश भाटी, पायलट गोविन्द सिंह देवड़ा एवं हेल्पर दिनेश बागड़ी ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
परिवार में पसरा मातम हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।