BIG NEWS: कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का शक्ति प्रदर्शन कल, गांधी भवन में जुटेंगे जिलेभर के पदाधिकारी; चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर होगा मंथन, पढ़े खबर

BIG NEWS: कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का शक्ति प्रदर्शन कल, गांधी भवन में जुटेंगे जिलेभर के पदाधिकारी; चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर होगा मंथन, पढ़े खबर

नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की प्रथम बैठक एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार 6 जून को प्रातः 11 बजे गांधी भवन, नीमच में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलेभर के नव नियुक्त पदाधिकारी एवं सभी ब्लॉक अध्यक्ष शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में जिला अनुशासन समिति सदस्य रमेश कदम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, जिला प्रवक्ता मनोहर अंब, अनुसूचित जाति विभाग के जिला प्रभारी महेश वीरवाल तथा जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे।

जिला महासचिव किशन जैनवार ने बताया कि बैठक में कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों एवं दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे क्षेत्र में पार्टी को और अधिक प्रभावी ढंग से मजबूत कर सकें।

बैठक को लेकर जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है तथा इसे संगठन सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।