BIG NEWS : मनासा के धाऊखेड़ी गांव का बेटा बना देश का जवान, अजय गुर्जर का BSF में चयन, गांव में खुशी की लहर, पढ़े खबर
रिपोर्ट :- मनीष जोलानिया
मनासा। क्षेत्र के ग्राम धाऊखेड़ी के युवा अजय गुर्जर का सीमा सुरक्षा बल (BSF) में अंतिम चयन होने पर गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। अजय गुर्जर, मोतीलाल गुर्जर के सुपुत्र हैं और उन्होंने शासकीय हाई स्कूल जूनापानी से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

अजय के चयन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि धाऊखेड़ी गांव के इतिहास में पहली बार किसी युवा का शासकीय सेवा में चयन हुआ है, जिससे गांववासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

ट्रेनिंग के लिए रवाना होने से पहले अजय गुर्जर को परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीणों ने कहा कि अजय की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी देश सेवा के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित होंगे। सभी ने अजय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मेहनत और लगन से आगे बढ़कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
