BREAKING NEWS: पिपलियामंडी को फिर मिली बड़ी सौगात: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बजट में 63 करोड़ के फ्लायओवर को दी मंजूरी, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: पिपलियामंडी को फिर मिली बड़ी सौगात: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बजट में 63 करोड़ के फ्लायओवर को दी मंजूरी, पढ़े खबर

पिपलियामंडी। मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य विधानसभा में पेश किए गए बजट में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। पिपलियामंडी स्थित महू-नीमच हाईवे चौपाटी पर बहुप्रतीक्षित फ्लायओवर (ओवरब्रिज) निर्माण के लिए 63 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

महू-नीमच हाईवे का यह चौपाटी क्षेत्र लंबे समय से ट्रैफिक दबाव का केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी एवं हल्के वाहन यहां से गुजरते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। फ्लायओवर निर्माण की स्वीकृति के बाद क्षेत्रवासियों को यातायात समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

घोषणा के बाद नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भरत सिंह सोनगरा सहित समस्त पार्षदों ने उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा का आभार व्यक्त करते हुए इसे नगर विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

उल्लेखनीय है कि मल्हारगढ़ क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फ्लायओवर निर्माण की घोषणा की थी, जिसे अब बजट में औपचारिक स्वीकृति मिल गई है।