NEWS:श्री यादेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन,भक्ति के रस में डूबा क्षेत्र,पढ़े खबर

श्री यादेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन,भक्ति के रस में डूबा क्षेत्र

NEWS:श्री यादेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन,भक्ति के रस में डूबा क्षेत्र,पढ़े खबर

नीमच। उपनगर बघाना धनेरिया रोड स्थित श्री यादेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आलौकिक रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जहाँ भोलेनाथ का विशेष 'स्याही श्रृंगार' किया गया।

इस अवसर पर पिछले 11 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मथुरा के प्रख्यात कथावाचक श्री पंकज बाल कृष्णा जी के मुखारविंद से संगीतमय भागवत कथा का आयोजन हुआ।

कथा के दौरान गोकुलधाम, शक्तिनगर और द्वारिकापुरी सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा फलिहारी एवं अल्पाहार का वितरण किया गया, जिसे सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया