BIG NEWS: फोफलिया फंटे पर दर्दनाक हादसा,तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण टक्कर,दो युवकों की मौत,चालक फरार, पढ़ें मनीष जोलानिया की ये खबर

BIG NEWS: फोफलिया फंटे पर दर्दनाक हादसा,तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण टक्कर,दो युवकों की मौत,चालक फरार, पढ़ें मनीष जोलानिया की ये खबर

मनासा। सोमवार शाम करीब 7:15 बजे कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटा पिपलिया के समीप फोफलिया फंटे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों — दशरथ पिता रमेश मेघवाल (27 वर्ष) निवासी कड़ी खुर्द एवं जोरसिंह पिता मोतीलाल बंजारा (36 वर्ष) निवासी कड़ी खुर्द को मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।