NEWS: जीरन में खेल मैदान पर दिखा दमखम, 15 टीमों ने खो-खो में आजमाई ताकत, जिला स्तरीय मुकाबले के लिए चुने जाएंगे प्रतिभावान खिलाड़ी, पढ़े खबर
जीरन। विद्यालयीन तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जीरन में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लेकर खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपना प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश तावरे, सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य भगवती ईरवार, मंडल महामंत्री किशन अहिरवार, दिलीप सुथार, शिक्षक विनोद पुनी, वचन पालीवाल, प्रतूपाल पंवार, प्रकाश राठौड़, मुकेश जैन सहित बड़ी संख्या में खेल शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।
