NEWS : पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष पहुंचे रामपुरा, तो इन्होंने किया जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही ये बड़ी बात, पढ़े खबर
पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष पहुंचे रामपुरा
रिपोर्ट- रुपेश सारू
रामपुरा। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष समरथ बागवान का आज नगर आगमन हुआ, जिनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से स्वागत किया, दोपहर 12:30 बजे स्थानीय विधायक कार्यालय बस स्टैंड पर मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में साफा, श्रीफल भेंट कर भव्य् स्वागत किया गया, जिसमें मंडल महामंत्री कैलाश देवड़ा, विधायक प्रतिनिधि दीपक मरर्चा, कैलाश बैरागी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे, इसके पश्चात ही नगर परिषद प्रांगण में अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार के नेतृत्व में फूल माला एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

जिसमें वरिष्ठ नेता राकेश जैन, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, युवा नेता करुण माहेश्वरी, सम्राट दीक्षित, किसान मोर्चा के राकेश दायमा, एवं पार्षद गण तथा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बागवान ने कहा कि हमको संगठन का कार्य पूर्ण ईमानदारी से करना है ताकि मजबूत संगठन से जिले का नाम प्रदेश में रोशन हो एवं साथ ही मनासा विधानसभा क्षेत्र का जो विकास विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के नेतृत्व में हो रहा है वह निरंतर जारी रहेगा हमको एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना है।
