BIG NEWS : नीमच में नशे पर वार-101 किलो डोडाचूरा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार,रतनगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा, खेत से निकला भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ,सायबर सेल और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता,पढ़े ये खबर
नीमच में नशे पर वार-101 किलो डोडाचूरा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार,रतनगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा, खेत से निकला भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ
नीमच। प्रदेश में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना रतनगढ़ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 21 अप्रैल 2026 को ग्राम आलोरी गरवाड़ा स्थित एक खेत पर दबिश देकर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर की गई। पूरे ऑपरेशन को उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर रात में दबिश---
20-21 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली कि खेत में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बरामदगी में क्या मिला---
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
101 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत करीब ₹10 लाख)
15 किलो 500 ग्राम पोस्तादाना (कीमत ₹19,375)
बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी---
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा—
राहुल धाकड़ (24 वर्ष)
समीर मंसूरी (25 वर्ष)
अयान (22 वर्ष)
तीनों ग्राम आलोरी गरवाड़ा के निवासी हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई---
बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ NDPS Act 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी उक्त मादक पदार्थ चोरी कर लाए थे। मामले में आगे की जांच जारी है।
टीम की अहम भूमिका---
इस पूरी कार्रवाई में थाना रतनगढ़ पुलिस एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।