NEWS:मनासा शासकीय अस्पताल में दिव्यांग शिविर, 94 लोगों का पंजीयन,48 को मिले दिव्यांगता प्रमाण पत्र,पढ़े खबर
नीमच,जिले के मनासा स्थित शासकीय अस्पताल में “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत दिव्यांगता की पहचान कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया।

यह शिविर कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव और डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पराग जैन के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और व्यक्तियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें त्वरित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना था।

इस अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय अस्पताल मनासा में संचालित हुआ।
शिविर में कुल 94 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया, जिनमें से
48 दिव्यांगों को बस सुविधा परिचय पत्र
48 दिव्यांगों को निशक्तता प्रमाण पत्र
27 दिव्यांगों को रेल सुविधा प्रमाण पत्र जारी किए गए।
दिव्यांगता के प्रकार में 9 मानसिक, 24 हड्डी, 9 तांत्रिक (न्यूरोलॉजिकल), 3 आंख तथा 3 बहु दिव्यांग शामिल रहे। वहीं 19 आवेदक अपात्र पाए गए, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम थी।

शिविर में नगर परिषद मनासा, जनपद पंचायत मनासा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता यादव, मानसिक चिकित्सक डॉ. कृष्णकांत कारपेंटर, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल, प्रशासनिक अधिकारी अभिलाषा वर्मा, आरटीओ विभाग से दिलीप जोशी, रवि, डीडीआरसी से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहीर, फिजियोथैरेपिस्ट तन्वी कोठारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं।
