BREAKING NEWS : मंदसौर शहर कोतवाली थाना पुलिस का ड्रग्स माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 500 ग्राम MD और अफीम तस्करी केस में 'बाबू सिंधी' गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, पढ़े खबर

BREAKING NEWS : मंदसौर शहर कोतवाली थाना पुलिस का ड्रग्स माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 500 ग्राम MD और अफीम तस्करी केस में 'बाबू सिंधी' गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, पढ़े खबर

मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स तस्करी के चर्चित मामले में एक और आरोपी परमानंद उर्फ बाबू सिंधी (53) को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 मई 2026 को कोतवाली पुलिस ने इमरान उर्फ बंटी पठान निवासी दावतखेड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स और 500 ग्राम अफीम जब्त की थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 22, 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मुख्य आरोपी इमरान से पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई नाम सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने पहले ही महावीर चौहान, सादिक गढ़वी, सलमान, शाकिर उर्फ चेला और असलम हुसैन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अब जांच को आगे बढ़ाते हुए कोतवाली पुलिस ने परमानंद उर्फ बाबू सिंधी, निवासी जनकूपुरा, मंदसौर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी भी कई आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर एवं शहर कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।