BIG NEWS: मंदसौर जिले की दलौदा पुलिस का ‘ऑपरेशन व्हीकल हंटर’ सफल,रंगे हाथों दबोचा वाहन चोर,की चोरी हुई 3 बाइक बरामद,हुआ यूपी का आरोपी गिरफ्तार,पढ़े खबर
मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंदसौर जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी विक्रम उर्फ हवलदार पिता रामबीर सिंह बंजारा (उम्र 26 वर्ष) निवासी थाना डोलना, जिला काशीराम नगर (उत्तरप्रदेश), हाल मुकाम डोसी बिल्डिंग, अभिनंदन नगर के पास मंदसौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दलौदा एवं कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हुई 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

ऐसे हुआ खुलासा
थाना दलौदा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए
मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया
संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई
व्यावसायिक कौशल और सतत प्रयासों के चलते पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा और चोरी की गई तीनों मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शुभम व्यास सहित प्र.आर. 55 दीपेन्द्र सिंह,आर. 485 कुलश्रेष्ठ सिंह,आर. 739 विजेन्द्र सिंहकी विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।