CRIME ALERT: आधी रात गोकुलधाम में हड़कम्प,सूने मकान के टूटे ताले, कुत्तों के भौंकने से जागे रहवासियों की सूझबूझ ने फेल किया बड़ा प्लान,खिड़की से कैद हुआ चोरों का मूवमेंट,पुलिस वाहन के पहुंचते ही भागे बदमाश,पढ़े राजू नागदा "दास्सा की ये खबर
आधी रात गोकुलधाम में हड़कम्प,सूने मकान के टूटे ताले, कुत्तों के भौंकने से जागे रहवासियों की सूझबूझ ने फेल किया बड़ा प्लान,खिड़की से कैद हुआ चोरों का मूवमेंट,पुलिस वाहन के पहुंचते ही भागे बदमाश
नीमच। शहर की गोकुलधाम कॉलोनी में चोरों की सक्रियता थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे पटेल स्कूल के पीछे वाली लाइन में संदिग्ध बदमाशों ने एक बार फिर दस्तक दी।
सूने मकान को बनाया निशाना-
बदमाशों ने एक किराए के सूने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी तोड़ दी। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बदमाश कुछ सामान चुराने में सफल रहे हैं, हालांकि चोरी गए माल का सटीक आकलन किराएदार के लौटने के बाद ही हो सकेगा।
कुत्तों के भौंकने से खुली नींद-
देर रात अचानक श्वानों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर आसपास के रहवासी सतर्क होकर जाग गए।
खिड़की से मोबाइल में कैद हुई हलचल-
आहट पाते ही एक सजग रहवासी ने खिड़की से मोबाइल के जरिए संदिग्धों की हरकतों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
गोकुलधाम विस्तार की ओर भागे बदमाश-
लोगों के जागने की भनक लगते ही बदमाश तुरंत गोकुलधाम विस्तार की ओर भागे। वहां से पुरानी गोकुलधाम कॉलोनी में जाकर कुछ अन्य मकानों में घुसने की कोशिश की, लेकिन पहले से अलर्ट रहवासियों की सतर्कता के चलते वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
पूरी कॉलोनी में अलर्ट-
घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने फोन कॉल्स और संदेशों के जरिए अन्य रहवासियों को सतर्क कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस FRV-
सूचना मिलते ही पुलिस का आपातकालीन वाहन (FRV) मौके पर पहुंचा और इलाके में सर्चिंग की। लगातार हो रही संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए कॉलोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।